{"_id":"690e4e94cd661fd80a0808bf","slug":"the-song-vande-mataram-echoed-in-unison-in-the-schools-of-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55241-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के विद्यालयों में एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के विद्यालयों में एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम गीत
विज्ञापन
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में शुक्रवार को बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत की गूंज सुनाई दी। विद्यालयों में छात्र और अध्यापकों ने सुबह 10 बजे एक साथ मिलकर राष्ट्र गीत को गाया। सभी ने इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के आदेशानुसार सात नवंबर 2025 से लेकर सात नवंबर 2026 तक वंदे मातरम गीत को लेकर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी निजी और राजकीय विद्यालयों में सूचना भेजी जा चुकी है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएं। विभाग ने कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग संबंधित विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। स्कूल के अध्यापकों ने प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विरासत को संजोए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ही छात्रों में देशप्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने बड़े जोश के साथ वंदे मातरम गीत को गाया।