फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The sewer problem of the colony was visible by stopping the MLA

विधायक को रोककर लोगों ने दिखाई कॉलोनी की सीवर समस्या

Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The sewer problem of the colony was visible by stopping the MLA
फरीदाबाद। अजरौंदा गांव स्थित एक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे विधायक को आजाद नगर कॉलोनी के लोग रोककर अपने साथ ले गए और समस्याओं को दिखाते हुए समाधान कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में जर्जर सड़क, जाम हो चुकी सीवर लाइन की समस्या के साथ-साथ वह दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों से कार्यालय पर आने की बात कहते हुए विधायक वहां से चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजाद नगर कॉलोनी स्थित एक स्कूल कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विधायक नरेंद्र गुप्ता पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर विधायक के पास पहुंच गए। अचानक लोगों की भीड़ होने से विधायक असहज हो गए और उनको कॉलोनी जाना पड़ा। लोगों ने बताया कि कॉलोनी की सड़क जर्जर होने से निकलना मुश्किल हो गया है। सालों गुजर गए सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। सीवर जाम होने से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि विधायक सिर्फ सड़क देखकर बाहर ही बाहर चले गए। उन्होंने अपने कार्यालय पर आने की बात कही है। लेकिन समस्या के समाधान कराने को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया। आरोप है कि विगत चुनाव के बाद वह कभी कॉलोनी में नहीं आए और न ही समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश की।
विज्ञापन

आजाद नगर कॉलोनी के लोगों की सड़क, सीवर आदि को लेकर समस्याएं हैं। इस संबंध में नगर निगम के जेई और संबंधित अधिकारियों से कहा गया है। जल्द ही कॉलोनी के लोगों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा - नरेंद्र गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed