फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The security wall built on the road leading to the Agra Canal broke down.

Faridabad News: आगरा नहर के किनारे जाने वाले मार्ग पर बनी सुरक्षा दीवार टूटी

Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The security wall built on the road leading to the Agra Canal broke down.
फतेहपुर बिल्लौच-डीग मार्ग पर बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।

छांयसा। फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लौच से डीग की ओर आगरा नहर के किनारे जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। आगरा नहर के साथ बनी सुरक्षा दीवार कई स्थानों से टूट चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग रोजाना सैकड़ों बाइक, कार और अन्य वाहनों की आवाजाही का मुख्य रास्ता है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह नजरअंदाज किए जा रहे हैं।
ग्रामीण पंडित ईसरी प्रसाद ने बताया कि नहर किनारे बनी दीवार टूटने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि यदि कोई बाइक सवार या वाहन चालक जरा सा भी अनियंत्रित होता है तो सीधा आगरा नहर में गिर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इस स्थान पर पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद टूटी दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने और मार्ग पर उचित सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed