{"_id":"6aac365f1de37ab0b400fe54","slug":"the-sector-31-south-block-rwa-team-has-been-elected-unopposed-for-the-fourth-consecutive-time-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80257-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-31 साउथ ब्लॉक आरडब्ल्यूए की टीम लगातार चौथी बार निर्विरोध चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-31 साउथ ब्लॉक आरडब्ल्यूए की टीम लगातार चौथी बार निर्विरोध चुनी गई
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा
राजपाल शर्मा को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 साउथ ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव बुधवार शाम को संपन्न हुए। इलेक्शन ऑफिसर्स एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, अधिवक्ता उदय राम शर्मा और देव दत्त शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में आरडब्ल्यूए की पूरी टीम लगातार चौथी बार निर्विरोध चुनी गई। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
चुनाव में राजपाल शर्मा को लगातार तीसरी बार प्रधान चुना गया। वहीं वीरेन्द्र पोसवाल लगातार चौथी बार उपप्रधान पद पर निर्विरोध चुने गए। वहीं अंशुमन शर्मा को महासचिव, गुलजारी लाल वर्मा को संयुक्त सचिव और अशोक कुमार अरोड़ा को लगातार तीसरी बार खजानची (कैशियर) चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खिलेन्दर कुमार (केके) शर्मा, राजीव मोहन कुकरेजा, चांद राम, दिनेश परुथी, मनोज कुमार मिश्रा, ओम सिंह, नील कमल शर्मा, नवदीप चपराना, हिमांशु अग्रवाल, अशोक कुमार नय्यर, बलदेव राज गांधी, गौरव मित्तल, विकास श्योराण, तिर्लोकी नाथ खन्ना, सुधीर कुमार गोयल और भरत सिंह को भी निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वार्ड नंबर-30 के पार्षद अनिल नागर और सेक्टर-31 नॉर्थ ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश धनखड़ ने नवनिर्वाचित प्रधान राजपाल शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई दी।