फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The search for the accused in the case of throwing a DTC bus driver from a moving train near Badkhal bridge has intensified

Faridabad News: बड़खल पुल के पास चलती ट्रेन से डीटीसी बस चालक को फेंकने के मामले आरोपियों की तलाश तेज

Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The search for the accused in the case of throwing a DTC bus driver from a moving train near Badkhal bridge has intensified
फरीदाबाद, पलवल, बल्लभगढ़ और कोसीकलां सहित कई स्टेशनों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल रेलवे ओवर ब्रिज के पास चलती लोकल ट्रेन से डीटीसी बस चालक को फेंकने के मामलें में जीआरपी थाना पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। घटना 29 मई की रात की है जब पलवल से दिल्ली जा रही लोकल ट्रेन में कुछ बदमाशों ने एक यात्री पर हमला कर दिया।

पीड़ित की पहचान दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) के चालक दीपक के रूप में हुई है, जो कालकाजी डिपो में तैनात हैं। दीपक उस रात अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन से ओखला स्टेशन तक यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में कुछ बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दीपक के साथ मारपीट की गई और फिर उन्हें चलती ट्रेन से बड़खल पुल के पास धक्का दे दिया गया। गनीमत रही कि दीपक की जान बच गई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जीआरपी डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। फरीदाबाद, पलवल, बल्लभगढ़ और कोसीकलां सहित कई स्टेशनों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। संदिग्धों की वीडियो और तस्वीरें बनाकर उन्हें पीड़ित को दिखाया जा रहा है ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस घटना के बाद रेलवे में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत जीआरपी या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed