{"_id":"6a396e6641dbf381810ad35c","slug":"the-science-and-mathematics-camp-organized-in-uncha-gaon-and-sector-37-will-conclude-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73016-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऊंचा गांव और सेक्टर-37 में आयोजित विज्ञान एवं गणित शिविर का आज होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऊंचा गांव और सेक्टर-37 में आयोजित विज्ञान एवं गणित शिविर का आज होगा समापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के ऊंचा गांव और सेक्टर-37 में कई दिनों से चलाए जा रहे विशेष शिक्षा शिविर का मंगलवार को समापन किया जाएगा। यह कैंप स्थानीय स्कूली छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। समापन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजली श्रोत्रिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगी।
इस शिक्षा शिविर की शुरुआत 3 जून को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों के भीतर शिक्षा के प्रति नई सोच विकसित करना और कठिन माने जाने वाले विषयों का डर दूर करना था। इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी से आए मेधावी छात्रों ने स्वेच्छा से बच्चों का मार्गदर्शन किया। आईआईटी के इन युवा छात्रों ने अपनी आधुनिक और रोचक शिक्षण शैली के जरिए जिले के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित का पाठ पढ़ाया। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक प्रयोगों (प्रैक्टिकल) और आसान फॉर्मूलों के माध्यम से विषयों की गहराई समझाई गई। इससे छात्रों की तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का तेजी से विकास हुआ है। समापन समारोह में एडीसी अंजली श्रोत्रिया द्वारा कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आईआईटी से आए उन छात्रों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जाएगा, जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय और ज्ञान से जिले के बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव रखी है। संवाद