फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The sanitation workers' protest turned violent, dumping garbage at the main entrance of the Municipal Commissioner's office.

Faridabad News: उग्र हुआ सफाई कर्मचारियों का आंदोलन, निगम आयुक्त के कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाला कूड़ा

Wed, 13 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The sanitation workers' protest turned violent, dumping garbage at the main entrance of the Municipal Commissioner's office.
फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन
कर्मचारियों ने कहा, जायज मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया तो मंत्री विपुल गोयल और अन्य जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर भी कूड़ा फेंका जाएगा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सफाई कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 12वें दिन और अधिक उग्र हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में कूड़ा भरकर नगर निगम आयुक्त के कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाल दिया और वहां डट गए। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में निकाय मंत्री विपुल गोयल और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों के आवासों के बाहर भी कूड़ा फेंका जाएगा।



मंगलवार दोपहर को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस प्रशासन जेसीबी मशीन के साथ नगर निगम कार्यालय के बाहर जमा कूड़ा हटाने पहुंचा। जैसे ही जेसीबी ने कूड़ा उठाने की कोशिश की, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पुलिस और मशीन को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ कर्मचारी तो कूड़े के ढेर पर ही चढ़कर खड़े हो गए। कर्मचारियों के भारी विरोध और नारेबाजी को देखते हुए प्रशासन को मजबूरन जेसीबी पीछे हटानी पड़ी।
विज्ञापन




मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कर्मचारी संघ के नेताओं ने साफ किया कि अब वे केवल हड़ताल पर बैठकर सभाएं नहीं करेंगे, बल्कि आम जनता के बीच जाकर आंदोलन के लिए समर्थन मांगेंगे और जनता के माध्यम से सरकार से कड़े सवाल करेंगे। कर्मचारी अब जनता को बताएंगे कि जब अन्य विभागों में भर्तियां की जा रही हैं, तो सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती क्यों नहीं हो रही और 2014 के चुनावी वादों को अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में फैली गंदगी, लोगों को हो रही परेशानी



सफाई कर्मचारियों की हड़ताल व विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में गंदगी फैली हुई है। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तब तक इसी प्रकार प्रदर्शन जारी रहेगा, जिसका भुगतान आम जनता करेगी।



कई संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया
आदर्श कॉलोनी वाल्मीकि अखाड़ा, वाल्मीकि समाज सुधार ट्रस्ट और अखिल भारतीय वाल्मीकि पंचायत समेत कई संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया। इन संगठनों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक ठेकेदारी की गुलामी खत्म नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप-महासचिव सुनील चिंडालिया और जिला सचिव अनिल चंडालिया ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि कूड़े की बदबू से ज्यादा बदबू सरकार की नीतियों से आ रही है जो कर्मचारियों को पक्का करने के बजाय उन्हें ठेकेदारी की गुलामी में धकेल रही है।



कई नेता समर्थन देने पहुंचे
नगर निगम मुख्यालय पर पिछले 11 दिनों से चल रही इस राज्यव्यापी हड़ताल को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण दलाल, पूर्व पार्षद जगन डागर और निगम पार्षद रोहित सिंगला समर्थन देने पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को कर्मचारी और किसान विरोधी बताते हुए आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के विधायक सदन में कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। दलाल ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो फरीदाबाद और पलवल जिले के 52 पालों की सरदारी भी इस हड़ताल का पूर्ण समर्थन करेगी।


कर्मचारियों से बातचीत



हमारी मांगों पर जल्द विचार किया जाना चाहिए, नहीं तो गंदगी के कारण शहर की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। - अशोक, कर्मचारी

--

हम कई बार शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रख चुके हैं। कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन हमारी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जोकि गलत है। - रोहित, कर्मचारी


--

जितनी जल्दी हमारी मांगे पूरी कर दी जाएगी, उतनी ही जल्दी शहर में सफाई व्यवस्था अमल में लाई जाएगी। - शिवम, कर्मचारी

--

हम केवल अपना हक मांग रहे हैं। हमारी सारी मांगे जायज हैं। हम चाहते हैं, इन्हें जल्द पूरा किया जाए। - सुनील, कर्मचारी

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी । स्रोत: कर्मचारी यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed