फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Sangha held a grand display of discipline and unity on its centenary year.

Faridabad News: संघ ने शताब्दी वर्ष पर किया अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन

Sun, 05 Oct 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
The Sangha held a grand display of discipline and unity on its centenary year.
फर्रुखनगर/पटौदी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत रविवार को पथ संचलन आयोजित किया गया। धनखड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में पूरे अनुशासन और एकरूपता के साथ एकत्र होकर संघ प्रार्थना और ध्वज वंदन किया। स्वयं सेवकों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पथ संचालन किया। इस दौरान फर्रुखनगर की सड़कों पर देशभक्ति के नारे लगाए गए। नागरिकों और व्यापारियों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। वहीं, पटौदी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष विजयी दशमी पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन परिषद पार्षद राधेश्याम मक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ चालक डॉ. राणा, नगरपालिका चेयरमैन बीरबल सैनी, धर्मबीर धनखड़ मास्टर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed