{"_id":"64c7a6b491a009d4c105eddf","slug":"the-rough-streets-of-deepawali-enclave-became-a-problem-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10425-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दीपावली एन्क्लेव की कच्ची गलियां बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दीपावली एन्क्लेव की कच्ची गलियां बनी मुसीबत
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं,समाधान कराने का दिया आश्वासन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने अगवानपुर स्थित दीपावली एन्क्लेव में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि काॅलोनी की सभी गलियां कच्ची हैं, जिनमें पानी और कीचड़ रहती है। लोगों को आने-जाने मेें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, काॅलोनी में दिल्ली का गंदा पानी भी आता है।
लोगों ने बताया कि पिछले दिनों काॅलोनी में एक बच्चे की मौत हो गई थी और दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो लोग रास्ते में कीचड़ में फंस गए। इसके अलावा बिजली की व्यवस्था भी बदहाल है। पिछले दिनों बरसात के चलते एक मकान की छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य महिला व बच्चा जख्मी हो गया था, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा अब लोगों की सुध तक नहीं ले रही। तिगांव क्षेत्र के लोग विकास से महरूम है और पिछले नौ सालों में यहां विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। नागर ने कहा कि समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलकर निराकरण करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हंसराज रावत, बाबा राम केवल, देवेंद्र प्रधान, पप्पू कुमार, राम भजन वर्मा, श्रीकांत यादव, अशोक यादव, विपिन भाटी, अंकित पांडे, श्याम शर्मा, नीरज पांडे, राजकुमार शर्मा, व अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।