{"_id":"69751a9af08d9eccae0f701c","slug":"the-road-to-the-government-hospital-in-palla-will-be-easy-the-road-will-be-widened-to-10-meters-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61230-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पल्ला में सरकारी अस्पताल की राह होगी आसान, 10 मीटर तक चौड़ी हो सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पल्ला में सरकारी अस्पताल की राह होगी आसान, 10 मीटर तक चौड़ी हो सड़क
विज्ञापन
दो लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ, पीएचसी के अपग्रेडेशन की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला और सेहतपुर क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पल्ला में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल और पीएचसी के अपग्रेडेशन की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। अस्पताल तक पहुंचने वाली संकरी सड़कों को चौड़ा करने की योजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सड़क चौड़ी होने से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की आवाजाही आसान होने के साथ इलाके की स्वास्थ्य और शिक्षा केंद्र तक पहुंच आसान हो जाएगी
पल्ला क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी में अपग्रेड करने और आगे चलकर 50 बेड का आधुनिक सरकारी अस्पताल विकसित करने की योजना कई वर्षों से फाइलों में थी। लेकिन जमीनी हकीकत यह थी कि अस्पताल तक पहुंचने वाला रास्ता बेहद संकरा था। आपात स्थिति में एम्बुलेंस का समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता था। यही कारण था कि फायर एनओसी और अन्य जरूरी तकनीकी मानकों को पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा था। अब इस समस्या के समाधान के लिए सड़क चौड़ीकरण को प्राथमिकता दी गई है। प्रशासन ने तय किया है कि अस्पताल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को 6 से 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी तरह की तकनीकी या सुरक्षा बाधा सामने न आए।
दो दिशाओं से सुधरेगी पहुंच व्यवस्था
प्रशासनिक स्तर पर तैयार योजना के अनुसार सड़क विस्तार दो दिशाओं में किया जाएगा। दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाले मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा क्योंकि इस हिस्से में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पूर्व दिशा में पुलिस थाना और बूस्टिंग स्टेशन के कारण सीमित जगह है इसलिए वहां सड़क को अधिकतम 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सरकारी ढांचे को नुकसान पहुंचाए बिना यह चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे पुलिस, जलापूर्ति और अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सड़क की उपयोगिता कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम की जमीन का होगा जनहित में उपयोग
इस परियोजना की खास बात यह है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए किसी निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। नगर निगम फरीदाबाद की खाली पड़ी जमीन का ही उपयोग किया जाएगा। गांव पल्ला की राजस्व सीमा में आने वाली भूमि को चिन्हित किया गया है। करीब 238.75 वर्ग मीटर भूमि पर अभी कच्चा रास्ता और वेटरनरी अस्पताल की पुरानी दीवार है। इसे हटाकर पक्की और चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या भी खत्म होगी।
अस्पताल के साथ पूरे इलाके को मिलेगा फायदा
सड़क चौड़ीकरण का लाभ सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगा, इसी परिसर के आसपास गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति पब्लिक स्कूल और सरकारी वेटरनरी अस्पताल भी स्थित हैं। सड़क बेहतर होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, पशुपालकों और स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी इस रास्ते से गुजरना खासकर रात और बरसात में जोखिम भरा होता है। चौड़ी और पक्की सड़क बनने से पूरा इलाका सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। प्रशासन इसे भविष्य के हेल्थ और एजुकेशन हब के रूप में देख रहा है।
सीएचसी अपग्रेडेशन से मजबूत होंगी स्थानीय स्वास्थ्य सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार पल्ला के पीएचसी को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इसके बाद यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति सेवाएं, जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे पल्ला, सेहतपुर, सूर्या नगर, अगवानपुर, रोशन नगर, विनय नगर, बसंतपुर और इस्माइलपुर समेत आसपास के करीब दो लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी मरीजों को इलाज के लिए सेक्टर-30 स्थित एफआरयू या बीके अस्पताल जाना पड़ता है जो कई किलोमीटर दूर हैं।
50 बेड के अस्पताल का सपना भी होगा साकार
वर्ष 2017 में पल्ला में 50 बेड के सरकारी अस्पताल की घोषणा की गई थी। तब से अब तक सबसे बड़ी चुनौती उपयुक्त जमीन और पहुंच मार्ग को लेकर थी। अब सड़क चौड़ीकरण की मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही सड़क का काम पूरा होगा अस्पताल से जुड़ी अन्य औपचारिकताएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी और इलाज सुलभ व किफायती होगा।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
इलाके के निवासियों का कहना है कि यह फैसला उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। वर्षों से वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे। सड़क चौड़ी होने से अस्पताल बनने के साथ पूरे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
लोगों की सुविधाओं के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। जल्द ही स्थानीय मरीजों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा - एमपी सिंह. उप मुख्य चिकित्साधिकारी