{"_id":"68bb487cb724d72f2e080d82","slug":"the-road-leading-from-unchagaon-to-sector-64-remains-dark-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50659-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऊंचागांव से सेक्टर-64 को ओर जाने वाली सड़क पर रहता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऊंचागांव से सेक्टर-64 को ओर जाने वाली सड़क पर रहता है अंधेरा
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं, लोगों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ऊंचागांव से सेक्टर-64 को ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सड़क पर लगी सभी स्ट्रीट लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। वहीं कई जगहों पर पोल भी टूटे हुए हैं। इससे रात्रि में वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऊंचागांव से सेक्टर-64, 65 को जानी वाली मुख्य सड़क के एक ओर मार्केट बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सेक्टरवासी रहते हैं। इस सड़क पर लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं। स्थानीय निवासी लेखराम ने बताया कि पिछले तीन महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिसके कारण रात में अंधेरा छाया रहता है। सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है और अंधेरा होने के कारण छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वहीं हेमंत ने कहा कि अंधेरा होने की वजह से महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अश्विनी गौड़ का कहना है कि वह जल्द ही सभी लाइटों को ठीक करवा देंगे।