फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road going to BK Hospital and Corporation Headquarters will be rejuvenated

Faridabad News: बीके अस्पताल व निगम मुख्यालय जाने वाली सड़क का होगा कायाकल्प

Thu, 07 Aug 2025 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The road going to BK Hospital and Corporation Headquarters will be rejuvenated
जनता को मिलेगी राहत, बीके चौक से मेट्रो रोड तक ढाई करोड़ रुपये की लागत से चार महीने में पूरा किया जाएगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला अस्पताल बीके और नगर निगम मुख्यालय तक पहुंचने का रास्ता जल्द ही दुरुस्त होने जा रहा है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी बीके चौक से मेट्रो रोड तक की सड़क का अब कायाकल्प होगा। नगर निगम ने इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काम लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और इस काम को पूरा करने का चार महीने का लक्ष्य रखा गया है।

यह सड़क फरीदाबाद की सबसे महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों में से एक है। यह न केवल आम जनता, व्यापारियों और निवासियों को जोड़ती है, बल्कि हर दिन सैकड़ों मरीजों, उनके परिजनों और निगम कार्यालय आने-जाने वालों के लिए जीवन रेखा के समान है। इस सड़क की हालत खराब होने के चलते रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर काफी सारे गड्ढे हैं। कुछ दिन पहले निगम की तरफ से गड्ढों को भरने का काम किया गया था लेकिन फिर से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं । इन गड्ढों में अक्सर पानी भरा रहता है। इनके कारण यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है व दो पहिया वाहन चालकों को हादसे का डर भी लगा रहता है।
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत
फिलहाल इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढे जलभराव में तब्दील हो जाते हैं। एंबुलेंस को जिला अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है और कई बार मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। पैदल चलने वाले तीमारदारों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क बनने के बाद मरीज व तीमारदारों को काफी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार उठ चुका है मुद्दा
अमर उजाला ने इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया है। निगम मुख्यालय के सामने जलभराव की स्थिति और यहां आने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर कुछ दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था । इसके बाद निगम ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए थे लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है इसे नए सिरे से बनाकर ही समस्या से निजात मिलेगी।

निगम मुख्यालय तक की राह भी होगी आसान
नगर निगम का मुख्यालय इस सड़क पर स्थित है, जहां रोजाना सैकड़ों कर्मचारी और आम नागरिक काम से पहुंचते हैं। जर्जर सड़क के कारण यहां आने वालों को काफी परेशानी होती है। अब सड़क बनने के बाद यह दिक्कत भी दूर होगी और प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी।


स्थानीय लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क इतनी खराब हो चुकी थी कि बीके अस्पताल जाने के लिए हम लोग कई बार वैकल्पिक रास्ता खोजते थे। अब सड़क बनने से काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में पहुंची एक मरीज की परिजन शीला देवी ने बताया कि पिछली बार जब बारिश हुई थी तो एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में ही 15 मिनट लग गए थे क्योंकि गाड़ी गड्ढों में फंसती रही। अब लगता है कि हालात बदलेंगे।


जल्द ही इस सड़क को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed