फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road from Ankhir Chowk to Sector-45 will be rejuvenated

Faridabad News: अनखीर चौक से सेक्टर-45 तक की सड़क का होगा कायाकल्प

Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The road from Ankhir Chowk to Sector-45 will be rejuvenated
3.75 करोड़ रुपये की लागत से सात महीने में पूरा होगा काम, डीबीएम और बीसी की नई परत से सड़क होगी मजबूत, जाम, जलभराव और हादसों से मिलेगी राहत
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। अनखीर चौक से सेक्टर-45 तक की सड़क पर अब लोगों को जाम, जलभराव और गड्ढों की परेशानी से राहत मिलने जा रही है। नगर निगम ने इस सड़क को नया रूप देने के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से मरम्मत और पुनर्निर्माण की योजना बनाई है। सात महीने में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य के तहत सड़क पर डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) और बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की नई परत बिछाई जाएगी। इससे सड़क मजबूत भी होगी और वाहन संचालन भी सुगम हो जाएगा।

यह सड़क फरीदाबाद के सबसे व्यस्त मार्गों में गिनी जाती है। अनखीर चौक से लेकर सेक्टर-45 तक का इलाका हर दिन हजारों वाहन चालकों की आवाजाही का गवाह बनता है। सड़क की वर्तमान हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। जलभराव के कारण कई बार वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता और वे गिर जाते हैं। इसके अलावा ट्रैफिक जाम भी इस सड़क पर आम समस्या है।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक का होगा उपयोग

नगर निगम ने सड़क की मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की योजना बनाई है। सबसे पहले सड़क पर डीबीएम की परत डाली जाएगी। डीबीएम में बड़े-बड़े स्टोन एग्रीगेट्स और बिटुमिन का उपयोग होता है। यह परत सड़क की नींव मजबूत करती है और उसे टिकाऊ बनाती है। इसके ऊपर बीसी की चिकनी परत बिछाई जाएगी। यह परत फाइन एग्रीगेट्स और बिटुमिन के मिश्रण से बनती है, जिससे सड़क की सतह पर वाहन आसानी से चलते हैं और फिसलन नहीं होती। बीसी की परत सड़क की उम्र भी बढ़ाती है। सात महीने में काम पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के सफर में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर के विकास के लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। -नितिन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed