फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The road connecting 15 villages remains filled with water

Faridabad News: 15 गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर भरा रहता है पानी

Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The road connecting 15 villages remains filled with water
गांव हीरापुर में नाला बनाने के लिए की गई खुदाई, निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। गांव हीरापुर की मुख्य सड़क पर सीवर के पानी की निकासी नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों की ओर से लोक निर्माण विभाग को शिकायत की गई। जिसके बाद करीब एक महीने पहले नाला बनाने के लिए खुदाई की गई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने की बजाय उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया।

गांव हीरापुर की सरपंच प्रभा देवी ने बताया कि हीरापुर की मुख्य सड़क अन्य 15 गांव को जोड़ती है। इस सड़क पर पानी निकासी की समस्या कई साल से है। जिसकी वजह से गांव का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को समस्या होती है। समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को कई बार शिकायत की गई। 24 दिसंबर को विभाग की ओर से नाला बनाने के लिए खुदाई की गई। खुदाई को करीब एक महीना बीत चुका है पर अभी नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिसकी वजह से अभी भी गांव के लोगों को इस सड़क से आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सड़क पर दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाला बनवाना है। जिसके लिए खुदाई का कार्य 24 दिसंबर को पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी विवाद की वजह से नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed