फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The rain exposed the claims of the corporation

Faridabad News: बारिश ने निगम के दावों की खोली पोल, जलभराव से जूझे लोग

Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The rain exposed the claims of the corporation
बारिश ने निगम के दावों की खोली पोल, जलभराव से जूझे लोग
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की सड़कें बनी तालाब; डबुआ और पर्वतिया कॉलोनी में हालत खराब, देर शाम तक होती रही बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश की वजह से शनिवार को स्मार्ट सिटी की सड़कें तालाब बन गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने नालों की सफाई के दावों की भी पोल खोलकर रख दी। फरीदाबाद में 69 एमएम बारिश में नगर निगम के पानी निकासी के दावे धरे रह गए।
जगह-जगह सीवर लाइन और नाले उफनने से गंदगी रोड पर आ गई। सड़कों पर पानी अधिक होने के कारण लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं। अंडरपास में पानी भरने से कई सेक्टर राजमार्ग से कट गए। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जिले में 39.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश फरीदाबाद क्षेत्र 69 एमएम हुई।
विज्ञापन

निगम ने हाल ही में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया था। जेसीबी से नालों की सफाई कराई गई। कई नाले सालों से बंद उन्हें दोबारा से खोला गया। अधिकारियों का दावा था कि बारिश में सड़कों पर जलभराव नहीं होगा। ड्रेनेज लाइनों को चालू करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूस्टर की देखरेख की जा रही है। अंडरपास में पानी न भरे इसके लिए गुरुग्राम से बड़े-बड़े पाइप मंगाए गए। लाखों रुपये खर्च करके उच्च क्षमता की मोटर लगाई गई। बूस्टर स्टेशन बनाए गए। अधिकारियों का कहना था कि बारिश होने पर कुछ ही देर में अंडरपास का पानी निकल जाए, लेकिन उसका कोई खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी
डबुआ और पर्वतिया कॉलोनी में जलभराव से हालत बेहद खराब हो गए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। घरों और दुकानों में पानी भर जाने से लोग बाल्टियों से पानी निकालते रहे। एनआईटी एक नंबर, बाटा चौक, बीके चौक और हार्डवेयर चौक से पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड को जाने वाले ऑटो चालकों ने किनारा कर लिया।
---
यातायात व्यवस्था चरमरा, हाईवे पर जाम
हाईवे पर जलभराव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक पर जलभराव से जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा खराब हालत हार्डवेयर बीके रोड, पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड, सेक्टर-22, 23 और सेक्टर-15ए में देखने को मिली।



---
पानी में ऑटो-बाइक खराब
सेक्टर-सात-आठ, अजरौंदा चौक और सेक्टर-23 चौक पर हुए जलभराव से कई लोगों की बाइक और ऑटो खराब हो गए। ऐसे में आसपास के लोगों की सहायता से वाहनों को निकाला गया। नौकरी-पेशा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
---

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इंजीनियरिंग फेल
शहर में बारिश के पानी निकासी के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एनआईटी एक नंबर, पांच नंबर आदि इलाकों में नालों का निर्माण करवाया है, लेकिन इन्हें मुख्य नालों से नहीं जोड़ा गया। एनआईटी-पांच में कई जगह सड़कों के किनारे नालों का निर्माण पूरा हो गया है। इसके बावजूद जलभराव जो समस्या पांच वर्ष पहले थी, वह अब भी बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि करोड़ों खर्च करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई।
---

कहां कितनी हुई बारिश
फरीदाबाद - 69 एमएम
तिगांव - 22 एमएम
बल्लभगढ़ - 34 एमएम
मोहना - 21 एमएम
दयालपुर - 26 एमएम
बड़खल - 65 एमएम
धौज - 40 एमएम
गौंछी - 38 एमएम
---
उपायुक्त ने डिस्पोजल पंपों का किया निरीक्षण, बंद मिलीं मोटरें

फरीदाबाद। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बरसात के बीच शहर में सभी जलभराव वाले स्थानों का दौरा कर डिस्पोजल पंपों का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बारिश के पानी निकासी के सेक्टर-13-14 और 18 के रेनीवेल डिस्पोजल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ वाटर पंप बंद मिले। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी पंपों को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने के आदेश दिए। अधिकारियों ने उपायुक्त के समक्ष बिजली से संबंधित समस्या के कारण पंप नहीं चलने की बात कही। जिस पर विक्रम सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए।

शहर में जलभराव न हो इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम, एफएमडीए एचएसवीपी, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग व अन्य सभी विभागों की टीमें लगातार दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों में रहें ताकि विभिन्न सड़कों और ड्रेनेज की मरम्मत करने के लिए सुविधाएं मिल सकें। ब्यूरो




---
पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। निगम की टीमें सभी इलाकों में पानी निकासी का प्रयास कर रही हैं। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed