{"_id":"68bdcd472ef964c91404f4a1","slug":"the-process-of-appointing-incharge-for-monitoring-the-mid-day-meal-scheme-has-started-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50800-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मिड-डे मील योजना की निगरानी के लिए इंचार्ज की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मिड-डे मील योजना की निगरानी के लिए इंचार्ज की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने इंचार्ज नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक इस योजना की जिम्मेदारी रसोइयों और स्कूल प्रबंधन समिति पर रहती थी, लेकिन समय-समय पर आने वाली शिकायतों को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव का फैसला किया है।
नए नियमों के तहत हर स्कूल में एक इंचार्ज तैनात किया जाएगा, जो मिड-डे मील की गुणवत्ता, समय पर वितरण और रसोई से जुड़े सभी कार्यों पर नजर रखेगा। विभाग का कहना है कि इस कदम से बच्चों को पौष्टिक और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में आसानी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इंचार्ज को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजनी होगी। इसके साथ ही भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, साफ-सफाई और वितरण पर भी नजर रखी जाएगी।