{"_id":"64942d93bdaa321b770286f6","slug":"the-priest-hanged-himself-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7375-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 22 Jun 2023 04:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Jun 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान
बल्लभगढ़। घरेलू कलह के चलते सेक्टर 3 स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बल्लभगढ़ निवासी अजय शर्मा ने बताया कि छोटा भाई अनिल सेक्टर 3 स्थित खाटू श्याम के मंदिर में पुजारी है। अनिल पत्नी राधा के साथ सेक्टर 3 में किराए के मकान में रहता था। उसने बताया कि भाई की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। शादी के बाद अनिल की पत्नी राधा मायके वालों की बातों को मानती थी और घर पर भाई के साथ झगड़ा करती थी। इसी से परेशान होकर देर रात दो बजे अनिल ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक अनिल और उसकी पत्नी का फाेन जांच के लिए अपने पास रख लिया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद