फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana has given a new dimension to solar energy in the region

Faridabad News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से क्षेत्र में सौर ऊर्जा को मिला नया आयाम

Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana has given a new dimension to solar energy in the region
उपभोक्ताओं को मिल रहा केंद्र व राज्य सब्सिडी का लाभ : ब्रह्म प्रकाश।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावड़ू। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपमंडल तावडू में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को उनके घरों की छतों पर रूफटाप सोलर प्लांट स्थापित कर स्वच्छ,सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

तावड़ू के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक चार दर्जन से अधिक जागरूकता शिविर एवं जन-संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता,आनलाइन आवेदन प्रक्रिया,अधिकृत वेंडर चयन,नेट मीटरिंग तथा सब्सिडी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और उपभोक्ताओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार अब तक तावडू उपमंडल में 408 घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं। इनमें से 176 सोलर फाइलें जारी हो चुकी हैं, जबकि 341 आवेदकों द्वारा अधिकृत वेंडर का चयन कर लिया गया है। पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे सोलर प्लांट की कुल लागत में उल्लेखनीय कमी आ रही है।
विज्ञापन

योजना में मिलती है सब्सिडी
योजना के अंतर्गत केंद्र द्वारा एक किलोवाट क्षमता पर लगभग 30,000, दो किलोवाट पर 60,000 तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले उपभोक्ता के लिए एक किलोवाट पर 25,000, दो किलोवाट पर 50,000 एवं 1.80 लाख से तीन लाख तक की वार्षिक आय के लिए राज्य सरकार द्वारा 10,000 प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है। सोलर प्लांट से औसतन प्रतिमाह लगभग 300+ यूनिट तक बिजली उत्पादन संभव है,जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता गौरव दहिया ने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत आवेदन करें और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। यह योजना न केवल बिजली बिल कम करती है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा देती है।बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के सोलर कनेक्शन जारी हो चुके हैं, उन्हें पात्रता के अनुसार सब्सिडी प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जा रही है तथा सोलर कनेक्शन का प्रभाव आगामी बिजली बिलों में निश्चित रूप से दिखाई देगा और कुछ उपभोक्ता का बिल लगभग जीरो आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed