फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The poor condition of Mohana Road is troubling pedestrians.

Faridabad News: मोहना रोड की बदहाल स्थिति से राहगीर परेशान

Wed, 06 May 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
The poor condition of Mohana Road is troubling pedestrians.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। हीरापुर गांव स्थित पीडब्ल्यूडी का मोहना रोड लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गांव के निवासी सुंदर शर्मा के अनुसार, गड्ढों के चलते वाहन चालकों को काफी जोखिम उठाना पड़ता है। खासकर बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक सवार अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क से उड़ने वाली धूल आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और घरों में धूल भर जाती है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी मिली है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed