फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The police removed the women from Nehru Colony who were staging a sit-in at the corporation headquarters.

Faridabad News: निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठी नेहरू कॉलोनी की महिलाओं को पुलिस ने हटाया

Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The police removed the women from Nehru Colony who were staging a sit-in at the corporation headquarters.
तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और राहत की उठाई मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हाल ही में हुई तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिलाओं को पुलिस ने हटा दिया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पर्याप्त समय दिए उनके मकानों पर कार्रवाई की जिससे उन्हें अपना सामान तक समेटने का अवसर नहीं मिला। साथ ही अब तक पुनर्वास की कोई स्पष्ट व्यवस्था भी नहीं की गई है।
धरने में शामिल महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए निगम मुख्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि कार्रवाई से पहले न तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई और न ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर कोई ठोस आश्वासन मिला। उनका आरोप है कि प्रशासन ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धरनास्थल से हटाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


धरना दे रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों के लिए जल्द पुनर्वास और राहत की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि जब तक रहने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीएम नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने धरना देने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। उनके अनुसार बिना अनुमति किसी सरकारी परिसर में धरना या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed