फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The person who provided the account to the cyber gang was caught

Faridabad News: साइबर गिरोह को खाता मुहैया कराने वाला पकड़ा

Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The person who provided the account to the cyber gang was caught
फरीदाबाद। मेट्रोमोनियल एप पर जान-पहचान बढ़ाकर एक व्यक्ति से 45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन जून को हांसी, हिसार के गांव कुंभा निवासी विजय को गिरफ्तार किया। विजय ने खाताधारक ऋषभ का बैंक खाता प्राप्त कर साइबर ठगों को मुहैया कराया था। उस खाते में ठगी गई रकम में से 1 लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के अनुसार खाताधारक ऋषभ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया कि विजय पूर्व में साइबर ठगी के मामलों में शामिल रहा है और उत्तर प्रदेश के नोएडा में दर्ज एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed