{"_id":"688e6fe2dd683c737a04952e","slug":"the-person-who-provided-the-account-in-the-fraud-case-was-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48424-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख 67 हजार रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सतेंद्र (42) निवासी ग्राम अख्तियारपुर, जिला बुलंदशहर का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस्माइलपुर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। जहां से एक लिंक के जरिये ठगों ने उससे ब्लिंक एक्स नाम की एप इंस्टॉल करवा के शिकायतकर्ता का अकाउंट खोला । जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 25 लाख 67 हजार रुपये ठगों की ओर बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया।
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ठगों को खाता उपलब्ध कराया था। आरोपी नोएडा में चालक का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।