फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The person trapped in the bumper of the car was dragged for 2 km, death, accident between YMCA Chowk to Ajronda flyover

कार के बंपर में फंसे व्यक्ति को 2 किमी तक घसीटा, मौत, वाईएमसीए चौक से अजरौंदा फ्लाईओवर के बीच हादसा

Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The person trapped in the bumper of the car was dragged for 2 km, death, accident between YMCA Chowk to Ajronda flyover
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में जमुना प्रसाद के परिजन । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। कारखाने में काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे बल्लभगढ़ स्थित बाबूनगर निवासी जमुना प्रसाद को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जमुना प्रसाद उसके बंपर के नीचे फंस गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। तभी पीछे चल रही कार चालक ने करीब दोकिलोमीटर तक पीछा किया और ओवरटेक करके कार को रोका। इसके बाद बंपर में फंसा हुआ व्यक्ति सड़क पर गिर गया और टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया। सड़क पर गिरे व्यक्ति की सांसे चल रही थी। कार चालक ने उसको बीके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात वाईएमसीए चौक से अजरौंदा फ्लाईओवर के बीच सड़क हादसा हुआ। बाबूनगर के रहने वाले हरी किशन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 48 साल का बेटा जमुना प्रसाद सेक्टर-6 के कारखाने में कटिंग इंचार्ज के तौर पर कार्यरत था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे कारखाने से छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जैसे ही वह वाईएमसीए चौक के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान जमुना प्रसाद कार के बंपर के नीचे फंस गया। टक्कर लगने की वजह से कार चालक घबरा गया और उसने गाड़ी को नहीं रोका। तभी उसी गाड़ी के पीछे सेक्टर-29 निवासी कुलदीप अपनी कार से गुजर रहे थे। उसने हादसे को देखा, तो कार को ओवरटेक करके अपनी गाड़ी को आगे लगाया और चालक को रोका। फंसा हुआ व्यक्ति बंपर से नीचे गिर गया। मौका देखकर टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान कुलदीप ने गाड़ी का फोटो खींच लिया और उसने तुरंत बाइक सवार जमुना प्रसाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जमुना प्रसाद चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 16 से 18 साल है। सेक्टर-8 थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने कार चालक का नंबर पता कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि अगर समय रहते जमुना प्रसाद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed