{"_id":"6adb9d03e35165a2d50707a1","slug":"the-performance-by-the-nizami-bandhu-left-the-students-spellbound-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83574-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निजामी बंधुओं की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निजामी बंधुओं की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
सूफियाना कव्वाली से गूंजा विद्यालय परिसर, संगीत में डूबे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोबाइल और डिजिटल संगीत के दौर में विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की पारंपरिक विधाओं से जोड़ने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 में सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया। स्पिक मैके के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध निजामी बंधुओं ने अपनी गायकी से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महात्मा हंसराज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निजामी बंधुओं की दमदार आवाज, सुरों की मिठास और लयबद्ध प्रस्तुति ने पूरे सभागार को सूफियाना रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को करीब से जाना। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। स्कूल की मैनेजर आभा गंगल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कलाकारों से संवाद करने का अवसर भी मिला। प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने कव्वाली की परंपरा, संगीत सीखने की प्रक्रिया और इसकी सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता गौतम ने आयोजन के लिए स्पिक मैके के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में निजामी बंधुओं को स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।