{"_id":"68bf115604dd749eea0b1b7a","slug":"the-people-of-the-village-started-building-the-road-themselves-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50945-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अधिकारियों ने नहीं सुनी तो गांव के लोगों ने खुद बनानी शुरू की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अधिकारियों ने नहीं सुनी तो गांव के लोगों ने खुद बनानी शुरू की सड़क
विज्ञापन
गांव सोतई के लोगों ने खुद पैसा इकट्ठा कर 400 मीटर की सड़क को बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सोतई के रहने वाले लोग काफी समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार पार्षद को अवगत कराया, लेकिन उसकी ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर गांव वासियों ने खुद पैसा इकट्ठा कर 400 मीटर की सड़क को बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
गांव सोतई के रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके गांव में आने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से खराब हो चुका है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पास इंटरचेंज के निर्माण कार्य के चलते आगरा नहर से गांव सोतई की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण गांव के लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हैं उन्होंने कई बार पार्षद को अवगत कराया, लेकिन उसकी ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर गांव वासियों ने पैसे इकट्ठे कर खुद ही गांव की सड़क को बनाने का कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क के खुदाई कर उसमें रोड पत्थर डाल दिए हैं। अब उसके ऊपर से रेती डाल कर उसको कच्चे तौर पर बनाया जाएगा। जिससे गांव से गुजरने वाले लोगों को सहूलियत होगी। यह सड़क करीब 300 मीटर की है।