फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The payment did not reach the account even after selling the crop

फसल बेचने के बाद भी खाते में नहीं पहुंचा भुगतान

Thu, 08 Apr 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The payment did not reach the account even after selling the crop
बल्लभगढ़। सरकार ने फसल खरीद के 72 घंटे में किसानों के खातों में सीधा भुगतान करने की बात कहीं थी। लेकिन फसल की खरीद को 72 घंटे से अधिक समय हो गया, अब तक किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

पाखल गांव के नंबरदार जगत सिंह का कहना है कि उनकी फसल की खरीद हुए करीब पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पैसा नहीं आया है। ऐसे ही तिगांव निवासी किसान जगवीर अधाना कहते हैं कि पहले किसान आढ़ती से जरूरत के पैसे लेकर अपना कार्य निकाल लेता था, लेकिन अब आढ़ती किसान को पैसे देने में आना-कानी कर रहा है। वहीं, बादशाहापुर के किसान धर्मपाल और जानेसार कहते हैं कि उनकी फसल की खरीद तीन व चार अप्रैल को हो गई थी, लेकिन अभी तक पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार का कहना है कि यह मामला खरीद करने वाली एजेंसी का है, वहीं बता सकते है किसान के खाते में पैसा क्यों नहीं पहुंच रहा है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट कमेटी के सचिव विपिन यादव का कहना है कि जिन किसानों की खरीद को 72 घंटे हो गए हैं, उनके खाते में आटोमैटिक पैसा पहुुंच रहा है। हमारे यहां अभी तक कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed