{"_id":"6adbba044e0ba3031c03e398","slug":"the-owner-had-been-informed-about-a-gas-leak-even-before-the-fire-broke-out-at-the-gas-warehouse-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83532-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गैस गोदाम में आग लगने से पहले ही मालिक को गैस रिसाव की दी थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गैस गोदाम में आग लगने से पहले ही मालिक को गैस रिसाव की दी थी जानकारी
विज्ञापन
झुलसे दो कर्मचारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर गांव स्थित गैस गोदाम में 21 अक्तूबर को सिलिंडरों में आग लगने से झुलसे दो कर्मचारियों ने अब प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायलों में स्टोर कीपर केशव और अभिषेक शामिल हैं। केशव ने आरोप लगाया कि सिलिंडरों से गैस रिसाव की जानकारी देने के बावजूद गैस एजेंसी के मालिक नारायण बघेल ने उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 22 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय एन्क्लेव पार्ट-दो निवासी केशव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक साल से श्री नारायण गैस एजेंसी में स्टोर कीपर के पद पर काम कर रहा है। 21 अक्तूबर को वह अभिषेक के साथ गोदाम में काम कर रहा था। इस दौरान सिलिंडरों से गैस रिसाव हो रहा था। दोनों ने इसकी जानकारी एजेंसी मालिक नारायण बघेल को दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।
शिकायत के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे गैस रिसाव के कारण सिलिंडरों में आग लग गई। हादसे में केशव का चेहरा, दोनों हाथ और कमर का पिछला हिस्सा झुलस गया, जबकि अभिषेक भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। दोनों को पहले अस्पताल ले जाया गया। बाद में केशव को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और केशव के बयान के आधार पर 22 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।