फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of patients decreased as soon as the testing of samples decreased, the number decreased from 4500 to 2700 in a week

नमूनों की जांच घटते ही मरीजों की संख्या में कमी, एक सप्ताह में 4500 से घटकर 2700 पहुंची संख्या

Thu, 27 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The number of patients decreased as soon as the testing of samples decreased, the number decreased from 4500 to 2700 in a week
The number of patients decreased as soon as the testing of samples decreased, the number decreased from 4500 to 2700 in a week
फरीदाबाद। जिले में कोरोना मरीजों की घटती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब आंकड़ों का खेल खेलना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में नमूनों की संख्या 4500 से घटकर 2700 रह गई है। इससे जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। वहीं, रिकवरी दर में पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 504 नए मामले आए। जबकि 1136 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। एक मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 21 जनवरी को 4546 सैंपल जांच के लिए लिए गए थे। इनमें 1116 नए मामलों की पुष्टि की गई थी। जबकि 1754 मरीजों को ठीक होने पर स्वस्थ घोषित किया गया था। वहीं, 3687 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी थी। इस दौरान जिला का रिकवरी रेट 89.51 फीसदी थी। 22 जनवरी को 3945 सैंपल लिए गए। 1030 नए मामलों की पुष्टि की गई। 1109 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया था। इस दौरान जिला का रिकवरी रेट 89.67 रहा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2775 सैंपल लिए गए। इनमें से 668 नए मामलों की पुष्टि की गई। जबकि 1176 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया। सैंपल जांच में की गई कमी से जिले के रिकवरी रेट में सीधा चार फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन

149 संक्रमित अस्पतालों में उपचाराधीन
बृहस्पतिवार को एक मरीज की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मृतक को दूसरी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताया है। सक्रिय मामलों की संख्या 11000 से घट कर 6095 हो गई हैं। इनमें से 149 संक्रमित अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 5946 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस समय 24 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 37 संक्रमित आइसीयू में और सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सैंपल पाजिटिविटी रेट घटकर 12.98 फीसदी और रिकवरी रेट बढ़कर 94.43 फीसदी हो गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3883 सैंपल लिए गए हैं और 3991 की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed