फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of employees will increase in ESIC, patients will get better facilities

Faridabad News: ईएसआईसी में बढ़ेगी कर्मचारी की संख्या, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sun, 20 Jul 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The number of employees will increase in ESIC, patients will get better facilities
निजी अस्पतालों की तर्ज पर बनाया जाएगा हेल्प डेस्क, मार्गदर्शन और सहायता मिलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी की संख्या बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में हेल्प डेस्क के जरिये मरीजों और तीमारदारों को बेहतर मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। यह हेल्प डेस्क निजी अस्पतालों की तर्ज पर तैयार किया गया है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज डीन ने एक और कर्मचारी की भर्ती को मंजूरी दे दी है। इससे हेल्प डेस्क की क्षमता और सेवा दोनों में विस्तार होगा।

ईएसआईसी अस्पताल से करीब साढ़े छह लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। यहां दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल, होडल, हथीन सहित विभिन्न राज्यों से रोजाना करीब साढे चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में दूर-दराज के राज्यों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर यह समझने में मुश्किल होती है कि कौन से काउंटर पर जाना है, कौन से विभाग में किस डॉक्टर से मिलना है, कौन सी औपचारिकताएं जरूरी हैं और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। इस समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी की अहम भूमिका होती है, जो मरीजों का पूरा मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी की संख्या बढ़ने से न सिर्फ मरीजों को त्वरित सहायता मिलेगी, बल्कि अस्पताल में कार्यप्रणाली भी अधिक व्यवस्थित और सुचारू हो सकेगी। यह पहल ईएसआईसी अस्पताल को मरीज-केन्द्रित सेवा में और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। - डॉ. एके पांडे, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article