फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The NQAS team assessed the hospital's facilities over three days.

Faridabad News: एनक्वास टीम ने तीन दिन तक परखी अस्पताल की व्यवस्थाएं

Sat, 10 Oct 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
The NQAS team assessed the hospital's facilities over three days.
अस्पताल का निरीक्षण करती अधिकारी। स्त्रोत अस्पताल प्रशासन
-निरीक्षण पूरा, अंतिम मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत केंद्रीय टीम का तीन दिवसीय निरीक्षण शनिवार को पूरा हो गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न विभागों में स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के बाद टीम दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से रवाना हो गई। केंद्रीय टीम में डॉ. इंदिरा राठौर, डॉ. राशेंदु पटेल और डॉ. मौमिता कांजीलाल शामिल रहीं। सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों और विभागों में जाकर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार अस्पताल की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने में जुटे रहे। अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां बताई थीं, जिन्हें अस्पताल प्रबंधन ने दूर कर दिया। निरीक्षण पूरा होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन को टीम की अंतिम मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद

अस्पताल का निरीक्षण करती अधिकारी। स्त्रोत अस्पताल प्रशासन

अस्पताल का निरीक्षण करती अधिकारी। स्त्रोत अस्पताल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article