फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The NMC team conducted a 24-hour inspection at Al-Falah University.

Faridabad News: एनएमसी की टीम ने 24 घंटे तक की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जांच

Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The NMC team conducted a 24-hour inspection at Al-Falah University.
डॉ. निसार-उल-हसन की पत्नी व बेटी को पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने छोड़ा
विज्ञापन

- डॉ. उमर का एक अन्य वीडियो वायरल, धौज इलाके का बताया जा रहा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम ने धौज स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में 24 घंटे से भी अधिक समय तक जांच की। यूनिवर्सिटी से सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के बाद ये जांच की गई है। बृहस्पतिवार शाम को एनएमसी की टीम यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंची और यहां दस्तावेजों व रेकॉर्ड की जांच शुरू की। इसके बाद शुक्रवार को भी दिनभर एनएमसी टीम की जांच यूनिवर्सिटी परिसर के अलग-अलग विंग में चलती रही। शुक्रवार शाम को लगभग 24 घंटे तक चली जांच के बाद एनएमसी टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर यहां से चली गई।

क्या करता है एनएमसीएनएमसी स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए मानक और दिशानिर्देश निर्धारित करता है। यह चिकित्सा संस्थानों का मूल्यांकन करता है। नए कॉलेजों या पाठ्यक्रमों के लिए अनुमति प्रदान करता है और स्थापित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करता है। एनएमसी भारत के लिए एक राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर का रखरखाव करता है और चिकित्सकों के बीच उच्च नैतिक मानकों और पेशेवर आचरण को लागू करता है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. निसार उल हसन को यूनिवर्सिटी परिसर से पकड़ने के बाद उनकी पत्नी व बेटी से भी पूछताछ की गई। इन दोनों को भी पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। डॉ. निसार की बेटी भी एमबीबीएस की पढ़ाई अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही कर रही है। पूछताछ के बाद डॉ. निसार की पत्नी व बेटी को छोड़ दिया गया है। वहीं, डॉ. निसार से अभी भी पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इसी डॉ. निसार को साल 2023 में जम्मू के मेडिकल कॉलेज से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राज्यपाल की ओर से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को दिल्ली में बम धमाका करने वाले डॉ. उमर का एक अन्य वीडियो वायरल हुआ है। ये लगभग 25 सेकेंड की एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है। इसमें वो धौज इलाके के ही एक मेडिकल स्टोर-सह-क्लिनिक पर बैठा है। यहां उसने अपना मोबाइल भी चार्ज किया। ये वीडियो 29 अक्तूबर का है। जांच एजेंसी अब इस मेडिकल स्टोर-सह-क्लिनिक के संचालक व स्टॉफ से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed