{"_id":"693b129e0f20862d3e082bc4","slug":"the-nia-also-reached-al-falah-university-with-suspected-terrorist-dr-shaheen-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57702-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध आतंकी डॉ. शाहीन को भी लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध आतंकी डॉ. शाहीन को भी लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची एनआईए
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग 2 घंटे तक टीम यूनिवर्सिटी में रही, 20 गाड़ियों में लगभग 100 पुलिसकर्मी भी रहे
बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे एक डॉक्टर को भी लिया यूनिवर्सिटी से हिरासत में
इससे पहले 27 नवंबर को भी डॉ. शाहीन को अल फलाह यूनिवर्सिटी लाई थी एनआईए टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आतंकी संगठन जैश की कथित महिला कमांडर डॉ. शाहीन को लेकर एनआईए की टीम बुधवार रात एक बार फिर से फरीदाबाद पहुंची। एनआईए की टीम रात लगभग 8 बजे डॉ. शाहीन को पुख्ता पुलिस सुरक्षा में लेकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां एडमिन ब्लॉक व वीसी ऑफिस में डॉ. शाहीन को ले जाया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी में कार्यरत अलग-अलग लोगों को डॉ. शाहीन के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। लगभग 2 घंटे चली कार्रवाई के बाद रात 10 बजे टीम उसे लेकर वापस चली गई।
यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने बताया कि रात को लगभग 8 बजे 20 गाड़ियां यूनिवर्सिटी परिसर में आई थी। इस दौरान काफी छात्र बाहर टहल रहे थे। पुलिस की इतनी गाड़ियों के सायरन देखकर व सुनकर सभी घबरा गए। लगभग 100 पुलिसकर्मी इन गाड़ियों में सवार थे। बाद में देखा कि डॉ. शाहीन को लेकर टीम आई थी। उसे एडमिन ब्लॉक में लेकर टीम चली गई। इस दौरान उस ओर छात्रों को नहीं जाने दिया गया।
जांच एजेंसी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे यूनिवर्सिटी के एक अन्य डॉक्टर को भी हिरासत में लिया गया है। सुबह 6 बजे एनआईए की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम सीधे हॉस्टल विंग की ओर गई। टीम को पहले ही हॉस्टल का कमरा नंबर आदि पता था। टीम सीधे उस कमरे में गई और अंदर मौजूद डॉक्टर को उठाकर हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी से 30 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने संदिग्ध आतंकी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस यहां से चली गई थी। 8 नवंबर को जम्मू कश्मीर पुलिस फिर से फरीदाबाद आई और यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी स्विफ्ट कार से विदेशी राइफल क्रिनकोव, पिस्टल, मैगजीन आदि बरामद किए। 9 नवंबर को यूनिवर्सिटी के पास ही डॉ. मुजम्मिल की ओर से किराये के कमरे में छुपाए गए 350 किलो विस्फोटक व केमिकल बरामद किया गया। 10 नवंबर को फतेहपुर तगा गांव में एक मकान में किराये पर लिए गए कमरे से भी लगभग 2550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। इसी शाम को डॉ. उमर ने दिल्ली में आत्मघाती बम धमाका किया था।