{"_id":"69839a1df8f2d2be1407db8a","slug":"the-new-corridor-of-metro-phase-4-will-facilitate-faridabads-connectivity-with-delhi-and-the-airport-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62020-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेट्रो फेज चार के नए कॉरिडोर से फरीदाबाद की दिल्ली और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेट्रो फेज चार के नए कॉरिडोर से फरीदाबाद की दिल्ली और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी होगी आसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली मेट्रो के फेज चार के तहत बन रहे छह नए कॉरिडोर शहर के लाखों यात्रियों के लिए आने वाले समय में सुविधा व समय और खर्च में बचत लेकर आएंगे। अभी फरीदाबाद से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में जाने के लिए यात्रियों को कई जगह मेट्रो बदलनी पड़ती है।
दिल्ली और फरीदाबाद के बीच वॉयलेट लाइन से रोजाना लगभग दो लाख यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिल्ली के कुछ इलाकों तक पहुंचने के लिए कई रूट पर दो से तीन बार लाइन बदलनी होती है जिससे सफर लंबा और थकाऊ हो जाता है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में लगभग 29 इंटरचेंज स्टेशन हैं।
फेज चार के पूरा होने के बाद इंटरचेंज स्टेशनों की संख्या 40 से अधिक हो जाएगी। इससे फरीदाबाद से दक्षिण दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और एयरपोर्ट तक कम बदलाव के साथ सीधी पहुंच संभव होगी। खासकर एरोसिटी से तुगलकाबाद तक बनने वाली गोल्डन लाइन फरीदाबाद के बदरपुर सराय और ओल्ड फरीदाबाद के यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस लाइन के चालू होने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम तक मैजेंटा लाइन का विस्तार मजलिस पार्क से मौजपुर तक पिंक लाइन एक्सटेंशन इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ ग्रीन लाइन विस्तार लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक गोल्डन लाइन विस्तार और रिठाला से नरेला कुंडली रेड लाइन विस्तार जैसे कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करेंगे। इन नए कॉरिडोर के चालू होने से फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली आने जाने वाले नौकरीपेशा लोगों छात्रों का समय और खर्च दोनों कम होंगे। बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से फरीदाबाद के दिल्ली से सटे रिहायशी क्षेत्र में मांग बढ़ने की उम्मीद है।