फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The murder of a child who came home to ride a bicycle

साइकिल चलाने घर निकले बच्चे की निर्मम हत्या

Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The murder of a child who came home to ride a bicycle
फरीदाबाद। घर से साइकिल चलाने निकले 12 वर्षीय बच्चे की किसी ने हत्या कर दी। उसका शव यमुना किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला है। पल्ला थाना क्षेत्र के यमुना किनारे बसे गांव बसंतपुर में शुक्रवार को शव बरामद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बसंतपुर निवासी बलेश्वर का बेटा तनिष्क (12 ) बृहस्पतिवार शाम घर से साइकिल लेकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी ढूंढ़ने के बाद यमुना किनारे बनी एक झोपड़ी के पास उसकी साइकिल मिली। लोगों ने तनिष्क को आसपास तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा।
विज्ञापन

परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे झाड़ी में बच्चे शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पाकर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का अनुमान है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके चेहरे पर भी निशान है। हत्यारे ने बच्चे की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बिगड़ने का प्रयास भी किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed