{"_id":"696bdfb9aa198a594a061f61","slug":"the-municipal-corporation-removed-the-fruit-carts-at-agrasen-gate-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60585-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने अग्रसेन गेट पर लगने वाली फलों की रेहड़ियों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने अग्रसेन गेट पर लगने वाली फलों की रेहड़ियों को हटाया
विज्ञापन
रेहड़ियों के कारण लगता है जाम, लोगों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे से बल्लभगढ़ मैन मार्केट के अंदर आने वाले वाहनों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। उसी समस्या को दूर करने के लिए शनिवार की सुबह नगर निगम की ओर से अग्रसेन गेट पर लगने वाली फलों की रेहड़ियों को हटाया गया। साथ निगम की ओर से कुछ रेहड़ियों को जब्त किया गया ताकि विक्रेता दोबारा से रेहड़ी ना लगा सकें।
नेशलन हाईवे से रोजाना हजारों की संख्या में लोग मोहना रोड व तिगांव रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। उनको आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी नेशलन हाईवे से पंचायत भवन से तिगांव रोड को जाने वाले लोगों को होती है। क्योंकि महाराजा अग्रसेन गेट के पास करीब 15 से 20 फलों की रेहड़ियां लगी होती हैं। साथ ही दुकानदारों की ओर से भी सामान सड़कों पर लगाया जाता है। जिस वजह से बड़े व छोटे वाहनों काे आवागमन में परेशानी होती है। इस रास्ते से रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों का संचालन भी होता है। इसी के चलते सुबह-शाम के समय लोगों को जान की समस्या से जूझना पड़ता है। समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम की ओर से महाराजा अग्रसेन गेट के पास लगने वाली सभी रेहड़ियों को हटाया गया। साथ ही कुछ रेहड़ियों को नगर निगम की ओर से जब्त भी किया गया है।