फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Municipal Corporation removed the advertisement boards from the roofs

Faridabad News: नगर निगम ने छतों पर लगे विज्ञापन बोर्ड हटाए

Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation removed the advertisement boards from the roofs
50 से ज्यादा भवन मालिकों को दिए गए थे नोटिस, नहीं हटाने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर की इमारतों अथवा मकानों की छतों के ऊपर लगाए जाने वाले विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और मकानों की छतों से सोमवार को विज्ञापन के बोर्ड नगर निगम की ओर से हटाए गए।
निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटील ने हरियाणा सरकार के विज्ञापन बायलॉज के अनुसार यह कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लगभग 50 भवन मालिक अथवा अन्य इमारतों के ऊपर निजी स्तर पर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने यह बोर्ड नहीं हटाए थे। उसके बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी किसी भवन पर विज्ञापन बोर्ड दिखाई दिए तो उसे भी नोटिस दिया जाएगा और विज्ञापन बोर्ड नहीं हटाने पर उचित कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

यही नहीं यदि निगम भवनों के ऊपर लगे विज्ञापन वार्डों को निगम द्वारा हटाया जाता है तो उसका खर्चा भी भवन मालिक को देना होगा । उनका कहना है की शहर को सुंदर बनाना और विकास की गति देने के लिए सरकार ने यह नियम बनाए हैं। निगम एरिया में अपनी दुकान अथवा फर्म के नाम के विज्ञापन के लिए अनुमति ली जाती है। दुकानदार अपनी दुकान अथवा प्रतिष्ठान पर सिर्फ अपने फ्रंट के दो प्रतिशत हिस्से पर ही बिना अनुमति के बोर्ड लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed