{"_id":"6a49553ab8481e37170911b4","slug":"the-municipal-corporation-launched-an-anti-encroachment-drive-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74014-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
फरीदाबाद नैन चौक के पास साठ फीट रोड पर नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण । स्रोत: दुकानदार
एयर फोर्स रोड से नैन चौक तक की गई कार्रवाई
रेहड़ी-पटरी और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को एयर फोर्स रोड से नैन चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध लगी से लगी रेहड़ी-पटरी और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया। इसके साथ ही शनि बाजार में लगा अस्थायी स्टॉल भी हटाया। एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम ने डबुआ कॉलोनी में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की ओर से पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी। मुनादी के माध्यम से कहा गया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान, रेहड़ी-पटरी और अन्य अवैध कब्जों को स्वयं हटा लें।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान लगातार जारी रहेगा।