फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Municipal Corporation did not allow shops to be set up in the Dussehra Ground, people protested.

Faridabad News: नगर निगम ने दशहरा ग्राउंड में नहीं लगने दी दुकानें, लोगों ने किया विरोध

Sun, 21 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation did not allow shops to be set up in the Dussehra Ground, people protested.
हर साल लगता है मेला, अधिकारियों ने कहा, इस बार ठेके पर दिया गया है ग्राउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में मेला लगाने आए दुकानदारों और झूले वालों से नगर निगम ने हटने के लिए कहा। जिसका लोगों ने जमकर विरोध किया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार टेंडर निकाला गया था। ठेकेदार की मंजूरी के बिना कोई भी दुकान नहीं लगा पाएगा।

दशहरा ग्राउंड में दशहरे से पहले ही मेला शुरू हो जाता है, जो दशहरा वाले दिन समाप्त होता है। ग्राउंड में राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से आकर लोग दुकान और झूले लगाते हैं। शनिवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोग यहां पर पहुंचे तो नगर निगम के कर्मचारियों ने कहा कि वह यहां से चले जाए। क्योंकि इस बार निगम ने टेंडर जारी कर ग्राउंड को ठेके पर दिया है। यहां पर सभी दुकानें ठेकेदार की मंजूरी से लगेंगी।
विज्ञापन

राजस्थान निवासी महेश ने बताया कि 40 साल से उनका परिवार हर बार यहां पर आकर दशहरा मेला में दुकान लगाते हैं, लेकिन इस बार निगम के अधिकारियों ने मेले का निजीकरण कर दिया है। 500 रुपये में लगने वाली दुकान के लिए अब 5 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता हर्ष ने बताया कि निगम की तरफ से इस बार टेंडर जारी कर मेला ग्राउंड को ठेके पर दिया गया है। ठेकेदार को यह ग्राउंड करीब 22 लाख रुपये में दिया गया है। अब ऐसे में कोई अन्य यहां पर दुकान या झूले नहीं लगा सकता। उन्होंने बताया कि अभी तक पहले इन लोगों की कैटेगरी के हिसाब से 500 से लेकर 1000 रुपये प्रतिदिन का चार्ज निगम की ओर से किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed