फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Municipal Corporation demolished the cowshed built under the flyover, four cows died

Faridabad News: नगर निगम ने फ्लाईओवर के नीचे बनी गोशाला काे तोड़ा, चार गोवंश मरे

Sat, 31 May 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation demolished the cowshed built under the flyover, four cows died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से बाटा चौक पर ग्रीनबेल्ट और बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट पर बनी गोशाला को भी तोड़ दिया। इस गोशाला में बीमार गाेवंश का उपचार होता था। गोशाला टूटने की वजह से इलाज नहीं होने पर चार गोवंश मर गए। गोशाला चलाने वाले लोग इसकी शिकायत थाने में करेंगे। वहीं बड़खल फ्लाईओवर के नीचे बसी झुग्गियों को तोड़ दिया गया। निगम टीम का विरोध करते हुए लोगों ने रोड जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाया।

नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने शनिवार को बाटा चौक के आसपास ग्रीनबेल्ट से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान ग्रीनबेल्ट में गोशाला भी बनी हुई है। जहां पर घायल गोवंश का इलाज करते थे। लेकिन निगम टीम ने गोशाला को तोड़ दिया। जिसके चलते घायल व कमजोर चार गोवंश मर गए। गोवंश प्रेमी दीपक का कहना है कि निगम अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बड़खल फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसी कड़ी में निगम के जेई हर्ष की देखरेख में तोड़फोड़ की गई। करीब 130 झुग्गियों को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed