फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Municipal Corporation collected garbage from 250 locations.

Faridabad News: नगर निगम ने 250 स्थानों से उठाया कूड़ा

Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation collected garbage from 250 locations.
बल्लभगढ़ बाजार में दुकानदारों ने निगम कर्मियों का दिया साथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए नगर निगम विशेष सफाई अभियान चला रहा है। नगर निगम की टीमों ने बृहस्पतिवार को सभी जोन में अभियान चलाकर करीब 250 स्थानों से कूड़ा उठाया। बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानदार भी निगम कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए और दुकानों के आसपास जमा कचरा हटाया। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर अग्रसेन चौक से अंबेडकर चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। करीब एक माह से अधिक समय तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बाजार समेत शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। अभियान के दौरान सड़कों और बाजार क्षेत्र में जमा कूड़ा हटाया गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को कूड़ा जमा होने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों और दुकानदारों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। नगर निगम की ओर से सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों और अन्य स्थानों पर जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से कूड़ा उठाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अभियान की निगरानी के लिए सफाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात से ही ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में कूड़ा उठाने का काम लगातार जारी है। अभियान के दौरान जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सफाई, इंजीनियरिंग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed