{"_id":"681e589ad6727ee44f0e6aed","slug":"the-municipal-commissioner-gave-instructions-to-clean-the-drains-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43081-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निगमायुक्त ने दिए नालों की सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निगमायुक्त ने दिए नालों की सफाई के निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कूड़ा निस्तारण, सड़कों को स्वच्छ रखने और नालों की सफाई के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने बैठक में शहर के सभी नालों की सफाई के साथ निकलने वाली गाद का सही स्थान पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के गड्ढों को भरने जैसे विषयों पर चर्चा कर जल्द से जल्द कार्य को गति देने के निर्देश अधिकारियाें को दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों से कूड़ा उठवाकर शहर में स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को खत्तों तक पहुंचाने और उसके बाद सेकेंडरी प्वाइंट से कूड़ा उठाने के लिए व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त द्विजा, मुख्य अभियंता विवेक गिल,एसई ओमबीर सिंह,एक्सईन नितिन कादियान, एक्सईन ओपी कर्दम, एक्सइन पदम भूषण ,एक्सईन ओमदत्त मौजूद रहे।