{"_id":"69c7e34cd065af416e0374a1","slug":"the-mla-laid-the-foundation-stone-for-development-schemes-faridabad-news-c-24-1-gur1002-83333-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन
20 करोड़ की लागत से सड़कों, सीवरेज और आवागमन व्यवस्था की जाएगी बेहतर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड 25 स्थित सेक्टर-14 के कम्युनिटी सेंटर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। लगभग 20 करोड़ की लागत से शुरू की गई इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़कों, सीवरेज और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत एचएसवीपी कार्यालय से सेक्टर-14 मार्केट तक सड़क पुनर्निर्माण, गेट नंबर 5 से मकान नंबर 170 होते हुए सामुदायिक भवन तक सड़क निर्माण, चंदन नगर से ओल्ड डीएलएफ कॉलोनी होते हुए राजपूत वाटिका और ओल्ड दिल्ली रोड तक सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जीआईए हाउस रोड से महिला महाविद्यालय तक 600 मिमी सीवर लाइन को मजबूत किया जाएगा, सुंदर सिंह मार्ग (एमजी रोड से पुरानी दिल्ली रोड) का पुनर्निर्माण किया जाएगा व ओल्ड डीएलएफ कॉलोनी के बी-38 से सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा, सुगम यातायात और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे दैनिक जीवन और अधिक सुविधाजनक होगा।