{"_id":"69e7b0de69b30593df04d387","slug":"the-mla-inaugurated-the-new-school-building-in-ranhera-kheda-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68082-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रन्हेड़ा खेड़ा गांव में स्कूल के नए भवन का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रन्हेड़ा खेड़ा गांव में स्कूल के नए भवन का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वार्ड-1 के रन्हेड़ा खेड़ा गांव में लगभग 1 करोड़ 98 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित इमारत को स्कूली बच्चों को समर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस बहुमंजिला भवन में 18 कमरों का निर्माण किया गया है। इससे गांव के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
इसके साथ ही विधायक ने करीब 98 लाख रुपये की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। जिसमें 49 लाख रुपये की लागत से गांव में लगने वाली लाइट के कार्य और 49 लाख से स्कूल में ग्रेनाइट पत्थर लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। स्कूल के भवन में अन्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्य शामिल है।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार ने सरकार और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन के बनने से बच्चों की संख्या में वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। वहीं वार्ड-1 के पार्षद मुकेश डागर ने भी विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव में शिक्षा और विकास को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कयूम खान, तौफीक खान, हेडमास्टर सुरेश कुमार सहित गांव के बुजुर्ग, महिलाएं आदि मौजूद रहे।