फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The MLA boosted the morale of the kabaddi players.

Faridabad News: विधायक ने कबड्डी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The MLA boosted the morale of the kabaddi players.
सेक्टर-12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कैंप के दौरान की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे कबड्डी के एसजीएफआई कैंप में सोमवार को एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने शिरकत की। उन्होंने कैंप में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।


विधायक ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि अभ्यास में किसी भी परेशानी के समाधान के लिए वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कोच अंकित चंदीला के प्रशिक्षण और उनके प्रयासों की भी सराहना की। खिलाड़ियों को मौसम की बाधाओं से मुक्त होकर नियमित अभ्यास की सुविधा मिल सके, इसके लिए विधायक ने उपायुक्त से विशेष इंडोर हॉल बनवाने को लेकर बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरीदाबाद के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गौरतलब है कि कोच अंकित चंदीला की देखरेख में चल रहे इस कैंप से चयनित लड़कों की टीम 28 से 30 तारीख तक चरखी दादरी और लड़कियों की टीम 10 से 12 तारीख तक पलवल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed