{"_id":"61c367c642eedb203d5b458c","slug":"the-miscreants-robbed-rs-1-84-lakh-from-canara-bank-in-broad-daylight-three-masked-men-came-on-a-bike-escaped-after-carrying-out-the-crime-faridabad-news-noi622862933","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े केनरा बैंक से 1.84 लाख रुपये लूटे, बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े केनरा बैंक से 1.84 लाख रुपये लूटे, बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित मार्केट में दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने केनरा बैंक में घुस कर हथियारों के बल पर 1.84 लाख रुपये लूट लिए। वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद से मार्केट के व्यापारी दहशत में हैं। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। बुधवार दोपहर तकरीबन 12.30 बजे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश सेक्टर-15 स्थित मार्केट में पहुंचे। मार्केट में बनी पार्किंग में बाइक खड़ी करने के बाद तीनों केनरा बैंक में घुस गए। उनमें से दो बदमाश बैंक के कैशियर के पास पहुंचे और हथियार दिखाते हुए काबू में ले लिया।
इसके बाद बदमाश ने कैशियर के पास मौजूद 1.84 लाख रुपये लूट लिया। जब तक बैंक में मौजूद अन्य अधिकारी और कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से बाहर निकल गए और बाइक पर बैठ कर रफूचक्कर हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। बैंक मैनेजर की सूचना पर एसीपी सेंट्रल, एसएचओ समेत क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों पूरी घटना की जानकारी ली।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पूरी वारदात
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेज की जांच की। जिसमें तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस उन्हें पहचानने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बदमाशों के बारे में कई अहम सुराग मिले हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

केनरा बैंक में हुई लूट और मौके पर पूछताछ करते पुलिसकर्मी ।- फोटो : Faridabad
विज्ञापन