{"_id":"64134684cdfd6c20610a9735","slug":"the-miscreants-posing-as-passengers-looted-the-auto-by-throwing-the-driver-into-the-aravalli-faridabad-news-c-1-1-348951-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को अरावली में फेंककर ऑटो लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को अरावली में फेंककर ऑटो लूटा
विज्ञापन
- दूसरे मामले में ऑटो चालक पर किया नुकीले हथियार से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑटो में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को अरावली की पहाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। इसी तरह के दूसरे मामले में ऑटो में बैठे तीन युवकों ने चालक के पेट में नुकीले हथियार से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से दिल्ली के मैदानगढ़ी निवासी जीतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। बुधवार को ऑटो लेकर गुरुग्राम से घर जाने के लिए निकला था। ग्वाल पहाड़ी के पास दो युवकों ने उन्हें रुकवाया और फरीदाबाद चलने के लिए कहा। मांगर चौकी के पास एक युवक ने कहा कि उसे लघुशंका के लिए जाना है। ऑटो सड़क किनारे लगाते ही आरोपियों ने चालक जीतपाल को धक्का देकर अरावली की झाड़ियों में गिरा दिया और मोबाइल, तीन हजार रुपये सहित ऑटो लेकर फरार हो गए।
दूसरे मामले में पोप कॉलोनी निवासी उपेंद्र कुमार ने सराय थाने में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे वह ऑटो लेकर बदरपुर बॉर्डर से घर जा रहा था। सेक्टर-37 बाईपास रोड कट के पास खड़े तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया और पल्ला चलने के लिए कहा। पल्ला उसके घर के रास्ते में होने के कारण उपेंद्र ने उन्हें बिठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने चालक से कहा कि उन्हें मवई गांव जाना है। उपेंद्र ने मवई जाने से मना कर दिया। इतना कहते ही तीनों युवकों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। राहगीरों ने चालक को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया है।