{"_id":"66ca16c405db5a79710d274b","slug":"the-miscreants-drove-25-km-and-opened-fire-on-the-women-and-youth-in-the-car-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29679-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदमाशों ने 25 किमी दौड़ाकर कार सवार महिलाओं व युवकों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदमाशों ने 25 किमी दौड़ाकर कार सवार महिलाओं व युवकों पर की फायरिंग
विज्ञापन
युवक को सिर व छाती में मारी गोलियां, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
शुक्रवार देर रात की घटना, थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल के पास बदमाशों ने शुक्रवार देर रात करीब 25 किमी दौड़ाकर कार सवार महिलाओं व युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 12वीं के छात्र की हत्या कर दी। युवक को सिर व छाती में गोलियां मारी गई हैं। बदमाश कार सवार महिला के बेटे को मारने के लिए आए थे, लेकिन वह कार में नहीं था। परिजनों ने बेटे की हत्या को साजिश करार दिया है। पिता ने कहा कि दूसरे कार सवारों को खरोंच तक नहीं आई है। युवक अपने मकान मालिक के साथ बड़खल स्थित पार्श्वनाथ मॉल से मैगी खाकर कार से घर लौट रहा था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनआईटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी पांच निवासी मृतक आर्यन मिश्रा (19) के पिता शिवानंद मिश्रा ने बताया कि वह यहां किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी मकान मालकिन श्वेता गुलाटी, उनके बेटे हर्षित और एक अन्य महिला के साथ बड़खल मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल में मैगी खाने गए थे। रात करीब 12 बजे सभी मैगी खाकर कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान कार श्वेता गुलाटी का बेटा हर्षित चला रहा था। जैसे ही वह पटेल चौक पहुंचे, पीछे से दो कार सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन युवकों के पास पिस्तौल थी। कार में सवार महिलाओं और हर्षित ने इशारा करने वालों को पहचान लिया। इस दौरान हर्षित ने बदमाशों से बचने के लिए कार को दौड़ाना शुरू कर दिया।
पटेल चौक से सेक्टर-21ए और वहां बड़खल गांव होते हुए अनखीर चौराहे पर पहुंचे। इसके बावजूद दोनों कार सवार युवक उनका पीछा करते रहे और फायरिंग करते रहे। इससे डरकर हर्षित ने कार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमा लिया और पलवल की तरफ तेज गति से चलते रहे। बदमाशों से बचने के लिए हर्षित गदपुरी टोल के बैरियर को भी तोड़कर आगे भागा लेकिन बदमाशों ने बघौला गांव के पास उसकी कार को ओवरटेक कर ड्राइवर की साथ वाली सीट पर बैठे आर्यन के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही आर्यन कार के डैस बोर्ड पर गिर गया तभी हर्षित ने बीच सड़क पर कार रोक दी और सभी कार से उतर गए। सभी हाथ ऊपर कर बदमाशों से जान की भीख मांगने लगे, लेकिन बदमाश यहां भी नहीं रुके, उन्होंने आर्यन के सिर पर गोली मारने के बाद उसके सीने के पास गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
परिजन गंभीर अवस्था में आर्यन को लेकर अजरौंदा चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनआईटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की करीब पांच टीमें एनसीआर सहित देश के अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी सैंकी नामक युवक से बदला लेने के लिए कार का पीछा कर रहे थे। सैंकी से पीयूष, पुलकित, अमित उर्फ भूरी व अन्य आरोपियों की रंजिश चल रही है। उसका बदला लेने के लिए आए थे। कार में सैंकी की मां बैठी थी। इसलिए आरोपियों को शक हुआ कि सैंकी भी कार में होगा।
11 मई को पड़ाेसी के साथ हुआ था झगड़ा
श्वेता गुलाटी ने पुलिस को बताया कि 11 मई को पड़ोसी करण शर्मा और उनकी पत्नी के साथ एनआईटी एक नंबर निवासी पुलकित भाटिया, पियूष भाटिया, भूरी ने मारपीट की थी। पुलिस ने केस दर्ज किया था। 14 अगस्त को आरोपियों ने करण शर्मा, यश शर्मा और अक्षय शर्मा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने करण शर्मा, यश और अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उनका चौथा भाई सैंकी बाहर है। आरोपी सैंकी को मारने आए थे और आर्यन की गोली मारकर हत्या कर दी।