{"_id":"671c081fba9ff7cb500a5e14","slug":"the-miscreant-who-shot-the-ministers-booth-agent-was-arrested-after-an-encounter-faridabad-news-c-26-1-del1005-32729-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंत्री के बूथ एजेंट को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंत्री के बूथ एजेंट को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
विपुल गोयल के बूथ एजेंट को मतदान वाले दिन मार दी थी गोली, आरोपी को जाजरू गांव के पास से दबोचा
बदमाश को घुटने के नीचे लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदमाश द्वारा चलाई गई गोली प्रभारी एसआई जोगिंदर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, बाल-बाल बचे
आरोपी से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक आईफोन व अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व सरकार में मंत्री बने विपुल गोयल के बूथ एजेंट को मतदान वाले दिन गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम सूचना मिलने के बाद सेक्टर-59 जाजरू गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागना शुरू कर दिया।पकड़ने के दौरान बदमाश ने जान से मारने की नियत से टीम पर गोली चला दी। बदमाश को काबू करने के लिए पहले एक राउंड हवाई फायरिंग की गई। बदमाश ने दोबारा फायरिंग की तो बचाव में कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से दो राउंड गोली चलाईं। एक गोली बदमाश की टांग में लगी और उसे काबू कर लिया गया।
आरोपी की पहचान भारत कालोनी निवासी मनीष रावल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखे, एक आईफोन व अन्य सामान बरामद किया है। सेक्टर-58 थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस टीम पर हमला समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम गश्त पर थी। टीम में प्रभारी जोगिंदर के अलावा एएसआई राजबीर सिंह, ईश्वर, मुम्ताक, हवलदार महेंद्र, सुमित और सुंदर मौजूद थे। इस बीच टीम को खबर मिली कि पांच अक्तूबर को खेड़ीपुल, ओल्ड फरीदाबाद में भाजपा विधायक व मंत्री विपुल गोयल के बूथ एजेंट को गोली मारने वाला आरोपी सेक्टर-59 एरिया में मौजूद है। फौरन टीम उस एरिया में पहुंची।
विज्ञापन
रात करीब 10.30 बजे पुराना जीटी रोड जाजरू गांव के पास पुलिस ने आरोपी को देखा। उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने भागकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अचानक उसने पिस्टल निकालकर सीधे पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली एसआई जोगिंदर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, लेकिन वह बच गए। इस दौरान एसआई ने बदमाश को रुकने के लिए कहकर एक हवाई फायर किया। इसके बाद बदमाश ने दोबारा फायर किया। बाद में एसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से दो फायर किए। एक गोली बदमाश की टांग में लगी। उसे काबू कर अस्पताल भेज दिया गया। बाद में सेक्टर-58 थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी।
घायल बदमाश को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी मनीष रावल से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
-- --
पिता के साथ बदसलूकी करने पर मारी थी गोली
पुलिस की टीम ने दावा किया है कि आरोपी मनीष ने मंत्री विपुल गोयल के बूथ एजेंट रजनीश सिंह को गोली पुरानी रंजिश में मारी थी। दरअसल रजनीश ने करीब एक साल पहले मनीष के पिता के साथ बदसलूकी की थी। उसका बदला लेने की नियत से उसने गोली मारी। इसकी पड़ताल जारी है।
-- --
मतदान वाले दिन हुआ था झगड़ा
सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से मतदान वाले दिन रजनीश की किसी बात पर बहस हुई थी। दिन में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए ही मनीष व उसके साथी ने रजनीश को गोली मारी थी। मतदान पूरा होने के बाद रजनीश अपने घर लौट रहा था। इस बीच खेड़ीपुल एरिया में बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी थी।