फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Minister, Urban Bodies Minister did surprise inspection of Municipal Corporation due to non-availability of parking at Corporation Headquarters

निगम मुख्यालय पर पार्किंग का इंतजाम नहीं होने पर बिफरे मंत्री, शहरी निकाय मंत्री ने नगर निगम का किया औचक निरीक्षण

Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The Minister, Urban Bodies Minister did surprise inspection of Municipal Corporation due to non-availability of parking at Corporation Headquarters
फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को अचानक नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय पर वाहनों के पार्किंग का सही इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि चार माह पहले इसे लेकर निर्देश दिए थे, फिर भी इस पर भी अमल नहीं हुआ। उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी भी जांची।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को विधायक नरेंद्र गुप्ता के एक कार्यक्रम में शामिल होने फरीदाबाद आए थे। दोपहर 3.15 बजे अचानक नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने मुख्यालय पर वाहनों की पार्किंग का बेहतर इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि जल्द ही निगम मुख्यालय पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएं। बाहरी वाहनों को अंदर आने से रोका जाए। इसके लिए भी अलग से पार्किंग का इंतजाम हो। मंत्री ने पूरे कैंपस में एक राउंड दौरा किया, इसके बाद निगम आयुक्त कार्यालय में पहुंचे। जहां पर हाजिरी, एकाउंट ब्रांच और प्लॉनिंग विभाग के रजिस्टरों की जांच की। इस दौरान निगम आयुक्त यशपाल यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त
प्रॉपर्टी आईडी को लेकर मंत्री ने कहा कि इससे टैक्स की चोरी नहीं हो पाएगी। सभी टैक्स का भुगतान करेंगे। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश लोग आईडी बनवा रहे हैं। कैंप लगाकर लोगों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले की जांच को लेकर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इस प्रकार से निगम के पैसों का गबन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर है। भ्रष्ट कर्मचारियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन देने दिलाने का निर्देश
इस दौरान निगम के आउट सोर्सिंग कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। मंत्री ने उनकी बातों को सुना और निगम आयुक्त को जल्द वेतन दिलाने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर परिषदों का निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उनका अधिकारियों से स्पष्ट संदेश है कि काम में विकास कार्यों में देरी नहीं चाहिए।

निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी-जजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ट्वीट पर कहा कि जो चुनाव नहीं लड़ा, उसे बोलने का क्या हक है। उनकी पार्टी में चुनाव लड़ने का दम नहीं है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लगातार जनाधार गिर रहा है। निकाय चुनाव ने गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन रहा है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed