फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Minister of State visited the injured at the hospital.

Faridabad News: राज्यमंत्री ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State visited the injured at the hospital.
उपायुक्त आयुष सिन्हा और टूरिज्म एमडी पार्थ गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने के हादसे के बाद रविवार को हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नगर सबसे पहले सुप्रीम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इसके बाद सीधे दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने मेला परिसर गए।
वहीं जिला प्रशासन भी सक्रिय बना रहा। उपायुक्त आयुष सिन्हा और टूरिज्म एमडी पार्थ गुप्ता ने सुबह फिर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हर घंटे उनकी सेहत का अपडेट लेने की व्यवस्था सुनिश्चित की। राजेश नगर ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत की और इलाज की स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार राहत और उपचार को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। इसके बाद वह बिना देरी किए सूरजकुंड मेला परिसर पहुंचे जहां झूला टूटने की घटना हुई थी।मौके पर उन्होंने टूटे हुए झूले वाले स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया, सुरक्षा इंतजाम देखे और संबंधित अधिकारियों से हादसे की शुरुआती वजहों पर चर्चा की।
विज्ञापन


हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त आयुष सिन्हा और टूरिज्म एमडी पार्थ गुप्ता रविवार सुबह फिर से सुप्रीम अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सभी घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और इलाज कर रहे डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर घायल का स्वास्थ्य अपडेट हर घंटे लिया जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मेडिकल सहायता और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे थे जहां उन्होंने घायलों के परिजनों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। सुबह फिर अस्पताल पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, पुलिस और मेला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed